Balveer Season 6 Shooting Update: सितंबर में शुरू होगी शूटिंग, Aditya Ranvijay ने किया बड़ा खुलासा
बालवीर के फैंस के लिए बड़ी और खुशखबरी सामने आ रही है। लंबे इंतज़ार के बाद अब Balveer Season 6 को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बालवीर सीजन 6 की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू होने जा रही है, और इस बात का खुलासा खुद Aditya Ranvijay ने किया है।
Aditya Ranvijay वही अभिनेता हैं जिन्हें दर्शकों ने Balveer Returns में एक अहम और यादगार किरदार में देखा था। शो में उन्होंने भैमार के रोल में शानदार परफॉर्मेंस दी थी, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। अब Aditya Ranvijay ने इशारों-इशारों में कन्फर्म कर दिया है कि मेकर्स बालवीर के नए सीजन को लेकर पूरी तरह तैयार हैं।
सूत्रों की मानें तो Balveer Season 6 में इस बार कहानी और भी ज़्यादा दमदार, फैंटेसी से भरपूर और सरप्राइज़ से भरी होने वाली है। मेकर्स शो को पहले से ज़्यादा बड़े लेवल पर लेकर आना चाहते हैं, इसी वजह से इसकी प्लानिंग में थोड़ा समय लगा।
हालांकि अभी तक स्टारकास्ट और कहानी को लेकर पूरी डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि सितंबर में शूटिंग शुरू होते ही Balveer Season 6 से जुड़ी बड़ी अपडेट्स और प्रोमो भी सामने आने लगेंगे।
अब देखना दिलचस्प होगा कि इस नए सीजन में बालवीर किन नए दुश्मनों से टकराएगा और क्या Aditya Ranvijay की भी शो में वापसी होने वाली है या नहीं।
👉 Balveer Season 6 से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहिए।
